Tap to Read ➤

बेहद खास हैं MP के ये 10 टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे अद्भुत नजारे

MP Historical Place: इंडिया में ऐतिहासिक स्थलों को देखना और जानना है, तो मध्य प्रदेश के इन 10 पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां ग्वालियर के किले से लेकर खुजराहो तक कई खूबसूरत स्थान है।
Rakesh Kumar Patel
1- भोपाल- नवाबों का शहर भोपाल अपने महल और कोठियों के लिए जाना जाता है। यहां कई झील और तालाब हैं, जो शहर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. यहां आप लेक, हनुमान टेकरी और वन विहार नेशनल पार्क, जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं।
2- खजुराहो- मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित खुजराहो पूरे विश्व में विख्यात है। यहां कई मंदिर भी हैं जो प्रसिद्ध है। और मध्ययुगकालीन भारतीय संस्कृति और वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।
3- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान- अगर आप वाइल्ड लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क जरूर जाएं। पुराने समय में रीवा के महाराजा यहां शिकार के लिए जाते थे, ये राष्ट्रीय उद्यान बाघ अभयारण्य के रूप विश्व विख्यात है।
5- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आप कान्हा नेशनल पार्क घूम सकते हैं। यहां बाघ के साथ-साथ कई प्रकार के जंगली जानवर आपको नजर आ जाएंगे, ये देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। आप यहां जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।
6- सांची पर्यटन- सांची में बौद्ध धर्म के कई पुराने और धार्मिक स्थान है। यहां मौजूद महान स्तूप को सम्राट अशोक ने स्थापित किया था। यहां आपको हरे भरे बागान और बौद्ध धर्म की संस्कृति और शांति मिलेगी।
7- ओरछा- मध्य प्रदेश में घूमने के लिए ओरछा भी अच्छी जगह है। ये बेतवा नदी के किनारे बसा शहर किले, मंदिरों और महलों के लिए प्रसिद्ध है. यहां चतुर्भुज मंदिर,ओरछा किला, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर प्रमुख आकर्षण के केन्द्र हैं।
8- पचमढ़ी- ये मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन है। प्रकृति का आनंद लेना है तो आपको पचमढ़ी जरूर जाना चाहिए। सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में इसे जाना जाता है। चीन गुफाओं और सुंदर स्मारकों के लिए ये प्रसिद्ध है। बरसात में पचमढ़ी बहुत मनमोहक दिखता है।
9- मांडू पर्यटन- मध्य प्रदेश का मांडू विश्वभर में प्रसिद्ध है। ये वास्तु उत्कृष्टता का प्रतीक है। ये शहर राजकुमार बाज बहादुर और रानी रूपमती की लव स्टोरी को दर्शाता है। ये भारत का सबसे पुराना निर्मित स्मारक भी है।
10- भीमबेटका की गुफाएं- मध्य प्रदेश में भीमबेटका रॉक शेल्टर भी प्रसिद्ध हैं। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए ये बेहत खास स्थान है। यहां 500 से ज्यादा रॉक शेल्टर और गुफाएं हैं, जिनमें पेंटिंग की गई है। यहां 30 हजार वर्ष पुराने चित्र मिलते हैं।